{"_id":"6043cc048ebc3ee61d7ce8bc","slug":"those-coming-from-non-states-are-not-being-investigated-shamli-news-mrt5286976133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर राज्यों से आने वालों की नहीं हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर राज्यों से आने वालों की नहीं हो रही जांच
विज्ञापन

शामली। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इन राज्यों से आने वाले लोगों के सैंपल व जांच के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि जिले में भी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। एक सप्ताह में कोरोना के 14 केस मिल चुके हैं।
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में कोरोना फिर से बढ़ रहा है। फरवरी में जिला कोरोना मुक्त हो गया था और दो दिन तक कोई सक्रिय केस नहीं था। उसके बाद से फिर कोरोना के केस आने शुरू हुए। एक सप्ताह में 14 नए केस मिल चुके हैं। मार्च में एक दिन को छोड़कर बाकी दिनों में रोज नए केस मिले हैं। शहर में एक परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें तीन सदस्य वैष्णो देवी गए थे। उनकी रिपोर्ट बाद में कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हेेें जम्मू के अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को भी कोरोना के दो नए केस मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूसरे राज्यों से आने वालों की जांच के लिए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। शहर, कस्बे और गांवों में लगभग 410 निगरानी समिति बनाई गई है। इनका काम बाहर से आने वालों की सूचना देना है, लेकिन निगरानी समितियां भी कोरोना कम होने के बाद से सक्रिय नहीं दिख रही हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा का कहना है कि निगरानी समितियों को सतर्क किया गया है। अगर बाहर से आने वालों के बारे में सूचना मिलती है तो सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।