फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Third road safety campaign launched

तीसरे सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ

Mon, 06 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Third road safety campaign launched
तीसरे सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

शामली। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सोमवार से तृतीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ हुआ।
पहले दिन सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर सड़क सुरक्षा संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से सड़क सुरक्षा सप्ताह के अभियान के साथ जुड़ने का आह्वान किया। यातायात के नियमों का पालन करने, नशे और नींद की हालत में गाड़ी न चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की।

यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर एआरटीओ मुंशीलाल ने यातायात व सड़क सुरक्षा के नियम और नारी की सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा और नारी के सुरक्षा व सम्मान से संबंधित पंफलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेता अनुज चौहान, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी वीके जैन, प्रधानाचार्य सीमा वर्मा, परिवहन निगम के सहायक प्रबंधक आयुष भटनागर, बस ट्रांसपोर्टर्स के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह व ऑटो मोबाइल्स डीलर्स, ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed