फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Third randomization of municipal elections in the presence of election observer

Shamli News: चुनाव प्रेक्षक की मौजूदगी में नगर निकाय चुनाव का हुआ तीसरा रेंडमाइजेशन

Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Third randomization of municipal elections in the presence of election observer
शामली। चार मई को होने वाले नगर निकाय सामान्य निर्वाचन मतदान के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट एनआईसी में चुनाव प्रेक्षक अंजनी कुमार समेत जिलास्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव का तीसरा रेंडमाइजेशन हुआ। रेंडमाइजेशन में डीएम रविंद्र सिंह ने बूथ स्तर पर पोलिंग पार्टियों में शामिल ड्यूटी लगाकर लिफाफे में बंद कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को शामली मंडी स्थल से शामली, एलम, थानाभवन, जलालाबाद, बनत, कैराना में पब्लिक इंटर कालेज से कैराना-कांधला नगर पालिका परिषद और ऊन तहसील के झिंझाना आरएसएस इंटर काॅलेज से ऊन-झिंझाना, गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत के मतदान केद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टी स्थल पर चार मई के मतदान के लिए लगाई गई पोलिंग पार्टी की ड्यूटी खोलकर काउंटरों से मतदान कार्मिकों को सौंप दी जाएगी। पोलिंग पार्टी स्थलों से निकाय, वाहन और बूथ के लिए पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्विनी कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed