फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Third brother dies in fight over land dispute, accused of murder

Shamli News: जमीन के विवाद को लेकर मारपीट में तहेरे भाई की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 25 May 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 25 May 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Third brother dies in fight over land dispute, accused of murder
मृतक भूरा का फोटो
झिंझाना (शामली)। गांव रोटन में शुक्रवार की देर शाम जमीन के विवाद को लेकर चचेरे और तहेरे भाइयों में मारपीट हो गई। जिसमें तहेरे भाई अफसर उर्फ भूरा की मौत हो गई। परिजनों ने फावड़े से वार कर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता था और पूर्व विधायक इमरान मसूद का नजदीकी था।
विज्ञापन

रोटन गांव निवासी अफसर उर्फ भूरा (45) पुत्र बदलू कांग्रेस कार्यकर्ता था और सहारनपुर के पूर्व विधायक और सांसद प्रत्याशी रहे इमरान मसूद का नजदीकी था। बताया कि जमीन को लेकर उसका चचेरे भाई को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे भूरा और उसके चचेरे भाई में सुलह चल रही थी। भूरा की भाभी इमराना ने बताया कि इसी बीच चचेरा भाई आया और झगड़ा करने लगा। यही नहीं भूरा की पिटाई की गई। आरोप है कि इसके बाद फावड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाते ही सीओ अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे। परिजनों से मामले की जानकारी हासिल की। परिजनों ने जमीन के विवाद और रुपयों को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के शरीर पर फावड़े के निशान तो नहीं मिले है मगर झगड़े में ही मौत होने की बात सामने आई है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात

सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गई है। सूचना पर झिंझाना और चौसाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए।
करीब 20 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

परिजनों के अनुसार, भूरा और चचेरे भाई के बीच करीब बीस बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। भूरा ने चचेरे भाई की जमीन किसी तीसरे को बिकवा दी थी, जिसके बाद से विवाद बना हुआ है। चचेरा भाई भूरा पर बीस हजार रुपये रखने का भी आरोप लगा रहा था। जिसको लेकर कुछ ग्रामीणों के बीच दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, ग्रामीण इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed