फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   They pay the police four to five lakh rupees every month, yet they are still being harassed.

Shamli News: पुलिस को हर माह देते हैं चार से पांच लाख रुपये, फिर भी कर रही है परेशान

Tue, 29 Sep 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 29 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
They pay the police four to five lakh rupees every month, yet they are still being harassed.
शामली। सोशल मीडिया एक्स पर दो भाइयों के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को हर माह चार से पांच लाख रुपये देकर अवैध कार्य करने की बात कही है। वायरल पोस्ट को मुख्यमंत्री के नाम लिखा गया है। इसमें कहा गया कि रुपये लेने के बाद भी पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। एसपी ने इस मामले की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

वायरल पोस्ट में गढ़ीपुख्ता निवासी दो भाइयों की तरफ से लिखा गया है वे स्मैक और तमंचा सप्लाई के साथ ही बाइक चोरी करने का काम करते हैं। वे पुलिस को तीन से चार लाख रुपया महीना देते है। इसके बाद भी पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। कुछ दिन पहले उनके खिलाफ शिकायत हुई थी, उसमें भी वे चार लाख रुपये पुलिस को देकर आए थे। पोस्ट में लिखा है कि वे पुलिस की निगरानी में काम करते हैं फिर भी उन्हें परेशान किया जाता है।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह का कहना है कि वायरल पोस्ट में जिन दो भाइयों के नाम लिखे हैं, वे पूर्व में जेल जा चुके हैं।
उन दोनों से थाने बुलाकर पूछताछ की गई, जिसमें उनका कहना था कि वे हिंदी तक लिखना नहीं जानते। उन्हें फंसाने के लिए किसी ने फर्जी आईडी से पोस्ट वायरल कर दी। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। आईडी फर्जी है। पोस्ट वायरल करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed