{"_id":"67728968389de80b210c3335","slug":"there-will-be-worship-in-the-temple-on-makar-sankranti-muslims-will-shower-flowers-shamli-news-c-26-1-sal1002-134368-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मकर संक्रांति पर मंदिर में होगी पूजा-अर्चना, मुस्लिम करेंगे पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मकर संक्रांति पर मंदिर में होगी पूजा-अर्चना, मुस्लिम करेंगे पुष्प वर्षा
विज्ञापन
-झिंझाना के मोहल्ला मेमरान में मुस्लिम आबादी में छह साल से बंद मंदिर का मामला
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। कस्बे में मुस्लिम आबादी के बीच मोहल्ला मेमरान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुलवाए गए शिव मंदिर में मकर संक्राति पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद यहां पर नियमित रूप से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करेंगे। मुस्लिमों ने कहा कि वह भी कार्यक्रम के दौरान हिदू भाइयों पर पुष्पवर्षा करेंगे और कार्यक्रम में शिरकत की जाएगी।
उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर का जल्द सुंदरीकरण का कार्य कराने की बात कही है।
दरअसल, कस्बे के मोहल्ला मेमरान में पिछले छह साल से शिव मंदिर में नियमित रूप से पूजा नहीं हो पा रही थी। दीपावली, होली और अन्य त्योहार पर ही यहां पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते थे। यह मोहल्ला मुस्लिम बाहुल्य है। मंदिर बंद होने की सूचना पर रविवार को भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी, मुस्लिम समुदाय के खुर्शीद आलम और अन्य मंदिर में पहुंचे और मंदिर के देखरेख कर्ता शोभाराम के सामने ही मंदिर का ताला खुलवाया। जल्द मंदिर का सुंदरीकरण कराने की बात विवेक और अन्य ने कही थी।
विवेक और शोभाराम का कहना है कि आगामी मकर सक्रांति पर मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत मंदिर में हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन होगा। इसकी तैयारी चल रही है। जल्द आपस में लोगों के सहयोग से सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
कस्बे के खुर्शीद आलम, महबूब, सईद खान का कहना है कि मंदिर काफी समय से बंद पड़ा था। मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में मुस्लिम संप्रदाय के लोग भी भागीदारी करेंगे। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की जाएगी। विवेक ने कहा कि दो दिन बाद ही मंदिर में कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-वर्ष 1990 में कराया गया था मंदिर का निर्माण
शोभाराम ने बताया कि मंदिर का निर्माण वर्ष 1990 में उनके पिता घसीटू राम, उनके परिवार के लोगों ने ठाकुर नकली सिंह, एमएलए रहे सोमाश प्रकाश से आग्रह कर कराया था। मोहल्ले के सभी हिंदुओं ने यहां से अपने मकान काफी दिन पहले बेचकर दूसरी जगह बना लिए थे। मंदिर के जिम्मेदार धार्मिक आयोजन पर ही मंदिर को खोलते हैं। यहां पर बसे मुस्लिम लोग मंदिर के आसपास की सफाई करते हैं।
-खुफिया विभाग ने भी जुटाई जानकारी
बंद मंदिर को लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग के अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर वार्ड सभासद असलम कुरैशी, मोहल्ले के लोगों से मंदिर की भौगोलिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी हासिल की। सिर्फ एक ही हिंदू परिवार था, इसलिए मोहल्ला छोड़कर चले गए थे।
शोभाराम ने बताया कि वर्ष 2018 के आसपास वह परिवार समेत मोहल्ले से चले गए थे। वर्तमान में वह परिवार समेत कस्बे के ही चंदननगर में रह रहे हैं। उनके परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ गई थी, जिसके कारण वे दूसरी जगह जाकर रहने लगे थे। मंदिर पर खुद ही मजबूरन ताला लगाना पड़ा था। त्योहारों पर ही मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती थी।