फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be seat reservation in panchayat elections in three phases

तीन चरणों में होगा पंचायत चुनाव में सीट का आरक्षण

Fri, 19 Feb 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
There will be seat reservation in panchayat elections in three phases
तीन चरणों में होगा पंचायत चुनाव में सीट आरक्षण
विज्ञापन

शामली। पंचायत चुनाव में 1995 से 2015 तक आरक्षित रही सीटों का आरक्षण इस बार बदल जाएगा। यदि इस प्रक्रिया में ब्लाक की सीटों का आरक्षण पूरा नहीं होता तो 2015 का आरक्षण देखा जाएगा। इसमें भी यदि आरक्षित सीटों की संख्या पूरी नहीं होगी तो बची हुई ग्राम पंचायतों का पूर्व आरक्षण शून्य मानकर आरक्षित किया जाएगा। इस तरह आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण निर्धारण का प्रशिक्षण दिया गया। लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर लौटे डीपीआरओ आलोक शर्मा एवं एएमए एमके जैन ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर्स को आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पीपीटी के माध्यम से समझाई। डीपीआरओ ने बताया कि ब्लॉक से ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के पदों को अनुसूचित जनजाति की महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग महिला व पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के क्रम में आरक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण का निर्धारण चक्रानुक्रम होगा। 1995 से 2015 के आरक्षण को देखा जाएगा। जो पंचायतें इन चुनावों में जिस वर्ग के लिए आरक्षित रहीं, इस बार उन्हें उनसे अगले वर्ग के लिए आरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी यदि ब्लॉक में आरक्षित पद पूरे नहीं होते तो दूसरे चरण में 2015 का आरक्षण देखा जाएगा। इस चुनाव में जो पद जिस वर्ग के लिए आरक्षित रहा, वह इस बार आरक्षित नहीं होगा। इस प्रक्रिया के बाद भी यदि पदों का आरक्षण पूरा नहीं होता है तो पिछला आरक्षण शून्य मानकर नए आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो मार्च तक आरक्षण का निर्धारण कर दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी सहित सभी बीडीओ, एडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed