फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be adjustment of 90 assistant teachers and 15 head teachers in the district.

Shamli News: जनपद में 90 सहायक शिक्षक और 15 प्रधानाध्यापकों का होगा समायोजन

Sun, 18 Aug 2024 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 18 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
There will be adjustment of 90 assistant teachers and 15 head teachers in the district.
शामली। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के जिले के अंदर समायोजन के लिए शासन स्तर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पहले चरण में प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थी-शिक्षक के अनुपात के आधार पर समायोजन होगा। शनिवार से समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद में 105 सहायक शिक्षक और प्रधानाध्यापकों का समायोजन होगा।
विज्ञापन

जनपद में 596 परिषदीय स्कूल संचालित है। इन स्कूलों में लगभग 85 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 30 बच्चों पर एक शिक्षक, 45 बच्चों पर दो शिक्षक, 60 पर तीन और 90 पर चार शिक्षकों की जरूरत होती है, लेकिन जिले में कहीं बच्चे अधिक हैं तो शिक्षक कम हैं, कहीं बच्चे कम है तो शिक्षक अधिक है। स्कूलों में गड़बड़ाए छात्र-शिक्षक अनुपात को दुरुस्त करने के लिए शिक्षकों का जिले के भीतर ही समायोजन कराया जाएगा। आरटीई के नियमों के तहत विद्यालयों की आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से 25 विद्यालयों का विकल्प लिया जाएगा। विभाग के द्वारा भेजे गए आंकड़ों के अनुसार जनपद के प्राथमिक स्कूलों में 90 सहायक अध्यापक सर प्लस है और ग्रामीण क्षेत्र में 12 प्रधानाध्यापक और कैराना नगर क्षेत्र में 3 प्रधानाध्यापक सर प्लस है।
विज्ञापन

इस तरह होगी समायोजन की प्रक्रिया
जिला स्तर पर अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों एवं सरप्लस शिक्षकों की सूची 17 अगस्त तक तैयार करके 20 अगस्त तक लॉक की जाएगी। 22 अगस्त तक शिक्षकों के लाॅक किया गया डाटा नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर आपत्ति ली जाएगी। 23 व 24 अगस्त को डीएम की अध्यक्षता वाली समिति के माध्यम से आपत्तियों का निस्तारण होगा। 26 व 27 अगस्त तक विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। 28 व 29 अगस्त को शिक्षकों का डाटा एनआईसी को उपलब्ध कराया जाएगा। 30 अगस्त से दो सितंबर तक आवश्यकता से अधिक अध्यापक वाले विद्यालयों में चिह्नित अध्यापकों से अधिकतम 25 आवश्यकता वाले विद्यालयों का ऑनलाइन विकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए तीन सितंबर तक पोर्टल से सत्यापन करेंगे। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के माध्यम से 8 से 9 सितंबर तक शिक्षकों की सेवा अवधि के आधार पर आरोही क्रम के आधार पर समायोजन की सूची जारी होगी। 11 सितंबर तक सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी होगी और कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई। शासन की गाइड लाइन के आधार पर शिक्षकों का समायोजन होगा। -लता राठौर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed