फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be 20 marks examination on MR sheet in high school.

Shamli News: हाई स्कूल में एमआर शीट पर होगी 20 अंकों की परीक्षा

Mon, 29 Jan 2024 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
There will be 20 marks examination on MR sheet in high school.
शामली। हाईस्कूल में पिछले साल की तरह इस बार भी 20 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। ओएमआर शीट बोर्ड की तरफ से क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जा चुकी है। वहां से जल्दी ही जिलों में बनाए गए संकलन केंद्रों पर भेजी जाएगी। यहां से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से होना प्रस्तावित है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 13674 और इंटर में 11744 कुल 25418 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग में तैयारियां चल रही हैं। वहीं बोर्ड की तरफ से परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं ताकि परीक्षा नकल विहीन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में इस बार भी प्रत्येक विषय में कुल अंकों में से 20 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। पिछले साल पहली बार हाईस्कूल में 20 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई थी। परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट के बारे में शिक्षकों की तरफ से पूर्व में ही जानकारी दी जा चुकी है। ओएमआर शीट तैयार हो चुकी है और बोर्ड की तरफ से उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जा चुका है। क्षेत्रीय कार्यालय से ओएमआर शीट जिलों में बनाए गए संकलन केंद्रों पर भेजी जाएगी। संकलन केंद्रों से ओएमआर शीट परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध कराई जाएगी। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया पिछले साल की तरह इस बार भी हाईस्कूल में 20 अंकाें की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। ओएमआर शीट क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंच गई है। जल्द ही जिले में ओएमआर शीट पहुंच जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर शीट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed