{"_id":"6963eea3696168c627042554","slug":"there-were-more-patients-of-cough-cold-and-allergy-in-health-fairs-shamli-news-c-26-1-sal1002-157318-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आरोग्य मेलों में खांसी, जुकाम और एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आरोग्य मेलों में खांसी, जुकाम और एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा
Mon, 12 Jan 2026 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में खांसी, जुकाम और एलर्जी के मरीज ज्यादा आए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
शासन के निर्देश पर रविवार को सभी 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में ठंड में ही सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक दीपांशु चौधरी अवकाश पर रहे। उनके स्थान पर फार्मासिस्ट मनु शर्मा व स्टाफ नर्स आशा ने मरीजों की जांच कर दवा दी।
फार्मासिस्ट ने बताया कि आरोग्य मेले में 39 मरीज आए। इनमें चार गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनके अलावा खांसी जुकाम के नौ मरीज आए। गैस तेजाब के चार, एलर्जी के छह और शरीर में दर्द समेत अन्य रोगों के 16 मरीज आए। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंसारियान में डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। आरोग्य मेले में 54 मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 19 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। इनके अलावा शुगर के चार, ब्लड प्रेशर के तीन, बुखार के चार, एलर्जी के पांच, गैस तेजाब के पांच, सांस के दो और खांसी जुकाम के दो मरीज आए। सभी मरीजों को दवा दी गई।