{"_id":"d21cedd901435ba5f4d6fa5c3fcf74eb","slug":"there-were-marched-haryana-rakesh-tikait-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कूच कर गए राकेश टिकैत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कूच कर गए राकेश टिकैत
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जाट आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समर्थकों सहित हरियाणा कूच कर गए है।
रविवार दोपहर शामली आने के बाद यहां से समर्थकों सहित वह कैराना होते हुए पानीपत की तरफ गए। यहां शामली में कैराना रोड पर पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए। हरियाणा में जो हालात हुए हैं, उसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से शनिवार को बातचीत हुई थी, जिसमें आरक्षण के संबंध में समिति बनाकर रविवार शाम तक ही निर्णय लेने की बात कही थी। राकेश टिकैत ने कहा कि यदि केंद्र सरकार जाटों को आरक्षण दिलाने में असमर्थ रहती है, तो वह अच्छा नहीं होगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह का आंदोलन हरियाणा में चल रहा है, वैसा दूसरे राज्यों में भी हो सकता है। शामली से राकेश टिकैत के साथ भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जितेंद्र हुड्डा, कल्लू प्रधान, अनुज चौधरी, विनोद निर्वाल और उदयवीर सिंह सहित अन्य लोग भी पानीपत की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
खोड़सामा में जाम लगाकर प्रदर्शन
चौसाना। गांव खोड़समा में कई गांव के जाटों ने इकट्ठा होकर बिड़ौली चौसाना मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। कई घंटे तक यातायात व्यवस्था ठप रही। इस दौरान इंद्रजीत सिंह ढाका, समरपाल सिंह, राष्ट्रीय युवा लोकदल के प्रदेश सचिव गुलाब सिंह, पंकज सरोहा, रामपाल, जयपाल, रघुवीर, रामसरूप, देवेंद्र, काला, रूमी, अमित, मीर सिंह रहे।