{"_id":"66f72df412716056520370f4","slug":"there-was-no-electricity-for-seven-hours-in-half-shamli-shamli-news-c-26-1-sal1002-128966-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आधी शामली में सात घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आधी शामली में सात घंटे बिजली रही गुल
विज्ञापन
शामली। झिंझाना रोड के 132 ट्रांसमिशन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण आधे शहर की आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही। गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, नगर पालिका ने पहली बार 12 जनरेटरों से शहर में पेयजलापूर्ति कराई। मगर कलंदशहर मोहल्ले में आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, जिले में एलएंडटी कंपनी द्वारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से शुक्रवार को झिंझाना रोड पर 132 ट्रांसमिशन पर मरम्मत कार्य कराया गया। जिसके कारण सुबह नौ से लेकर शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के रेलपार काॅलोनी, माजरा रोड, जाट कॉलोनी, नया बाजार, बड़ा बाजार, टंकी रोड, मिल रोड, खुशहाली विहार, विवेक विहार, ओम विहार, पंसारियान, पंजाबी कॉलोनी, अटल विहार कॉलोनी, कुड़ाना रोड की आपूर्ति शाम तक गुल रही। अत्यधिक गर्मी के कारण इनर्वटर भी जवाब दे गए, जिससे लोग गर्मी से पसीना पसीना रहे। नगर पंचायत ने बिजली गुल रहने के दौरान शहर में पेयजलापूर्ति के लिए 12 जनरेटरों की व्यवस्था कराई। जिससे लोगों को राहत मिली।
- कलंदरशाह के लोग रहे अधिक परेशान
कलंदरशाह मोहल्ले के रहने वाले शाहनवाज औ नसीम का कहना है कि पूर्व में बिजली कटौती की सूचना लोगों को नहीं दी जाती, जिसके कारण परेशानी होती है। पूरा दिन पेयजलापूर्ति नहीं होने से लोग परेशान रहे। जोहरा का कहना है कि पेयजलापूर्ति नहीं होने के कारण हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
- सभासद मांग करते तो तुरंत भिजवा दिया जाता जनरेटर
नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि कलंदरशाह मोहल्ले में दो जनरेटरों से आपूर्ति कराई गई। यदि कहीं दिक्कत रही तो सभासद को बताना चाहिए था तुरंत ही जनरेटर भिजवा दिए जाते। सभासद ने कोई सूचना नहीं दी।
- लोगों को सुविधा देने के लिए ही मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। प्रयास है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए। - राजेश तोमर, अधीक्षण अभियंता, शामली
-- नगर पालिका चेयरमैन ने लिया जायजा
नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बिजली कटौती के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए लगवाए गए जनरेटरों का गोशाला रोड अटल विहार, पंसारियान मोहल्ले में जायजा लिया। कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।