फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was fault in the lines at more than 50 places

Shamli News: 50 से ज्यादा स्थानों पर लाइनों में आया फाल्ट

Fri, 27 Dec 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
There was fault in the lines at more than 50 places
शामली/झिंझाना। बारिश के कारण विद्युत लाइनों में 50 से ज्यादा स्थानों पर फाल्ट आने के कारण शहर में करीब नौ घंटे से ज्यादा समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शहर से लेकर देहात तक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बारिश शुरू होने से पहले ही विद्युत आपूर्ति गायब हो गई थी। मोहल्ला आर्यपुरी, विश्वकर्मा नगर, बुढ़ाना रोड, झिंझाना रोड, विजय चौक, कांबोज काॅलोनी, काकानगर, दयानंद नगर आदि की विद्युत आपूर्ति सुबह चार बजे से पहले से बंद हो गई थी। बीच में आधा घंटा आई थी, लेकिन छह बजे फिर से चली गई। दिल्ली रोड इंडस्ट्रीयल फीडर की आपूर्ति भी बाधित रही। बीच में 15 मिनट आने के बाद फिर से आपूर्ति बंद हो गई। रेलवे क्राॅसिंग, एमएसके रोड, कैराना रोड गगन विहार, सीबी गुप्ता काॅलोनी में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोग परेशान रहे। कुड़ाना मार्ग पर ट्रांसफार्मर में आग लगने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

जिले में लगभग 50 से ज्यादा स्थानों पर फाल्ट होना बताया गया है जबकि कई स्थानों पर तार टूटने की भी जानकारी मिली है। दिनभर विद्युतकर्मी फाल्ट ठीक करने में लगे रहे। वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय ने बताया शाम चार बजे के बाद भी मोहल्ला दयानंद नगर के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से हो रही हल्की बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र केरटू के गांव बिड़ौली सादात, झीमरान, बिड़ौली, म्यान कस्बा, अहमदगढ़, ओदरी समेत कई गांवों में लाइन में फाल्ट आने से सुबह छह बजे से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनों में फाल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। दोपहर बाद ज्यादातर स्थानों पर फाल्ट ठीक कर विद्युत आपूर्ति चालू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed