फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was chaos when people gathered outside the house of the accused

Shamli News: आरोपियों के घर के बाहर लोग जुटे तो मची अफरातफरी

Sun, 07 Jul 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 07 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
There was chaos when people gathered outside the house of the accused
जलालाबाद में  सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी पक्ष के मकान के घर के बाहर मौजूद  लोग  ।
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद में फिरोज की मौत के मामले में मृतक पक्ष के लोग आरोपियों के घर के सामने पहुंच गए तो अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटाया। आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी व बच्चों की सुरक्षा की मांग की। उधर, फिरोज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की पुष्टि नहीं हुई है। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर में धर्मपाल कश्यप के मकान मे घुसे मोहल्ला अमानत अली निवासी फिरोज कुरैशी की लोगों ने पिटाई कर दी थी। बाद में फिरोज की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने धर्मपाल कश्यप के तीन पुत्रों व उनके सहयोगियों पर फिरोज की पिटाई कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला आर्यनगर में मृतक पक्ष के 15 -20 लोग आरोपी पक्ष के घर के बाहर पहुंच गए। आरोपी पक्ष के घर में मौजूद महिलाएं व बच्चे सहम गए और उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगो को वहा से हटाया। इसके बाद मोहल्ले में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस मामले में आरोपी पिंकी की पत्नी सीमा ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही सामने आई
फिरोज की पिटाई करने का मामला जानकारी में आने के बाद भी पुलिस ने मेडिकल कराना जरूरी नहीं समझा और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर रात में फिरोज की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि फिरोज के शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं था। उसके परिजन भी उस समय मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस के मुताबिक उस समय परिजनों ने भी युवक से मारपीट करने की बात नहीं बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी यशवीर ने निर्दोष को फंसाने पर दी आंदोलन की चेतावनी
जलालाबाद। फिरोज की मौत के मामले में बघरा स्थित महंत योग साधना आश्रम के स्वामी यशवीर ने वीडियो जारी कर कहा कि इस प्रकरण की गहनता से जांच करने और किसी निर्दोष को फंसाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। उनका शामली पुलिस प्रशासन से आग्रह है इस प्रकरण की जांच हो। यदि कोई निर्दोष हिंदू जेल भेजा गया तो हम हिंदू समाज को लेकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फिरोज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट होना नहीं आया है। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। बिसरा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिरोज के शरीर पर चोट का कोई निशान न होनेे कारण उसका मेडिकल नहीं कराया गया था। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ ले गए थे। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed