{"_id":"63431bcb3bc17f630719ebbb","slug":"there-was-a-rush-of-patients-even-in-bad-weather-shamli-news-mrt608813992","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम में भी मरीजों की लगी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम में भी मरीजों की लगी रही भीड़
विज्ञापन
खराब मौसम में भी मरीजों की लगी रही भीड़
शामली। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में खराब मौसम में भी मरीजों की भीड़ रही। पुरुषों के मुकाबले महिला मरीजों की संख्या ज्यादा रही। 40 से 50 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के रहे। इसके अलावा त्वचा और श्वांस संबंधी मरीज रहे। मेले में 1118 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 126 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
शासन के निर्देश पर जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। सुबह से मौसम खराब व बारिश होने के बाद भी मरीजों की मेले में भीड़ रही। मेले में 1118 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। मेले में 379 पुरुष मरीज, 514 महिला और 225 बच्चों का उपचार हुआ। इस तरह से मेले में महिला मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मेले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 126 गोल्डन कार्ड बनाए गए। मेले में 25 चिकित्सक और सौ पैरा स्टाफ की ड्यूटी रही। सबसे ज्यादा मरीज 98 मरीज चौसाना पीएचसी पर आए जबकि सबसे कम 30 मरीज हथछोया पिंडोरा पीएचसी पर रहे।
आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा 40 से 45 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के रहे। इसके अलावा त्वचा, श्वांस संबंधी, पेट व गैस संबंधी मरीज रहे। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजन किया गया। मेले में सभी मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई है।