फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a fight between the passengers to sit the buses

बसों बैठने के लिए सवारियों में रही मारामारी

Sat, 06 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
There was a fight between the passengers to sit the buses
शामली बुढाना रोड पर वाहनो से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
शामली। भाईदूज के त्योहार पर यूपी और हरियाणा रोडवेज की बसों में दिल्ली-मेरठ, पानीपत की सवारियों की अच्छी-खासी भीड़ निकली। सवारियों की भीड़ के आगे यूपी रोडवेज की बसें कम पड़ गई। इसके अलावा अच्छी खासी सवारियों की भीड़ निकलने से यूपी रोडवेज की आय में औसत से 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के दिन निकलते ही भैयादूज की भीड़ निकलने लगी। रोडवेज बस अड्डे पर सवारियों का आना शुरू हो गया। बस अड्डे में जैसे ही यूपी रोडवेज की बस आती, सवारियों में बैठने के लिए भगदड़ मच जाती। भीड़ के चलते सवारियां दूसरी रोडवेज की बस का इंतजार करती रहीं। आधा घंटे से लेकर एक घंटे में यूपी रोडवेज की बस आईं। देर से बसें आने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस अड्डे में कम जगह होने से दिल्ली-सहारनपुर, पानीपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की बसें मुख्य मार्गों पर सवारियों को उतारकर वहां से सवारियां उठाकर दूसरे शहरों की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

हरियाणा, यूपी रोडवेज बस में बैठने के लिए मारामारी मची रही। दिनभर दिल्ली, पानीपत, मेरठ, सहारनपुर की अच्छी-खासी सवारियां निकलीं। शामली बस रोडवेज अड्डे के वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि भैया दूज के मौके पर मेरठ, पानीपत, दिल्ली, सहारनपुर की बसों में ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से लेकर दोपहर 11 बजे तक, दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बजे यात्रियों की संख्या काफी रही। सवारियों की अधिकता के कारण प्रतिदिन के औसत से 15 प्रतिशत आय में इजाफा हुआ है। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू के पास जाम लगने से सवारियों को इस रूट पर परेशानी का सामना करना पड़ा।

शामली रोडवेज बस अडडे पर  बस में चढने के लिये लगी भीड

शामली रोडवेज बस अडडे पर बस में चढने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed