{"_id":"685558a9677cb38a0f0ffdbd","slug":"there-is-no-urea-fertilizer-in-cooperative-societies-farmers-are-in-trouble-shamli-news-c-26-1-sal1002-144209-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सहकारी समितियों में यूरिया खाद नहीं, किसान बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सहकारी समितियों में यूरिया खाद नहीं, किसान बेहाल
Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। चौसाना की प्रमुख सहकारी समितियों बल्ला मजरा और दथेड़ा में यूरिया खाद की महीनों से भारी किल्लत बनी हुई है। यही नहीं, जिले में किसी भी सहकारी समिति या निजी फर्टिलाइजर दुकान पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं।
बल्ला मजरा गांव के ब्रह्मपाल, इंदरपाल, शौकीन, साजिद और टोडा गांव के अरविंद राठी सहित क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि खेतों में ज्वार, धान और गन्ना (ईख) जैसी खरीफ फसलों के पोषण का समय चल रहा है, लेकिन खाद न मिलने से फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
किसानों को अब महंगे दाम पर भी यूरिया नहीं मिल रही। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण की कोई पारदर्शी व्यवस्था नहीं है और समय रहते आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन हस्तक्षेप कर खाद जल्द से जल्द समितियों और दुकानों पर उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
इस संबंध में सहकारी समिति बल्ला मजरा के प्रबंध निदेशक देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार तक यूरिया खाद की खेप आने की संभावना है। जैसे ही खाद पहुंचेगी, दोनों समिति बल्ला मजरा पर वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।