फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no salvation without a saint

संत के बिना मोक्ष की प्राप्ति नहीं

Sun, 22 May 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
There is no salvation without a saint
कांधला। नगर में शनिवार को पंजाब के लुधियाना जनपद से आए दंडी स्वामी देवादित्यानन्द सरस्वती महाराज गोलोक धाम का आगमन हुआ। पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं के द्वारा जय घोष और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। आचार्य शशि भूषण के द्वारा श्री दंडी स्वामी जी महाराज का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना व तिलक किया।
विज्ञापन

धर्म सभा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को दंडी स्वामी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि संतो के आशीर्वाद और संगति से मनुष्य का कल्याण संभव है। संत में गुरु कृपा बगैर मनुष्य कभी भी मोक्ष को प्राप्त नहीं कर सकता। इसलिए संसार में गुरु के पद को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि संतों का भी कर्तव्य बनता है कि वह सनातन संस्कृति के अनुरूप धर्म आचरण से मानव कल्याण के पद को प्रशस्त कर सके। पाश्चात्य संस्कृति से भटके हुए लोगों को सनातन की राह पर लाकर कल्याण कर सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्री दंडी स्वामी जी महाराज के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आचार्य शशि भूषण, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, नरेश चंद सैनी, संजीव कुमार आडवाणी, रिंकी रावत, दीपक सैनी, मांगेराम कश्यप, जितेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed