फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no law to take away one's citizenship

किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है कानून : अजित पाल

Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
There is no law to take away one's citizenship
कांधला क्षेत्र के गांव डूडूखेडा में आयोजित गोष्टी में बोलते प्रभारी मंत्री अजित पाल - फोटो : SHAMLI
किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है कानून : अजित पाल
विज्ञापन

शामली/ कांधला/ कैराना। प्रदेश के इलेक्ट्रानिक्स सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धर्म के आधार पर प्रताड़ित हिंदू, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध, ईसाईयों को नागरिकता प्रदान करेगा।

सोमवार को कंडेला मंडल के गांव डूंडूखेडा, ऊँचागांव, बुच्चाखेड़ी और तितरवाड़ा में नागरिकता संशोधन कानून 2019 के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि को नागरिकता प्रदान करेगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम को अपना समर्थन देने के लिए 8866288662 पर मिस्ड काल करें और प्रधानमंत्री आफिस पर धन्यवाद पोस्ट कार्ड भेजें। इस मौकेे पर क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा, वरिष्ठ महिला नेता मृगांका सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन तरार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, जिला उपाध्यक्ष बंटी तोमर, जिला मंत्री रोहित विश्वकर्मा, राजपाल प्रधान, विक्की, अक्षय चौहान , मुनशाद , दीपू तोमर, भूपेंद्र शर्मा , राजदीप अंकुर सैनी, व अन्य कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन ग्रामीण उपस्थित रहे। कांधला क्षेत्र के डुंडूखे़ड़ा पहुंचे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए जनजागरण संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने निजि स्वार्थ के लिए नागरिकता संसोधन कानून को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे है। उन्होने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।कार्यक्रम को वरिष्ठ म्भाजपा नेत्री मृगांका सिंह, म्भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान सहित आदि लोगों ने म्भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानपति राजपाल सिंह, विक्की, सोनू, सुलेमान, उमेद, रहबर, कालू, आसिफ , शहजाद, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed