{"_id":"5e84c2488ebc3e78bf17536f","slug":"there-is-no-greater-religion-than-serving-the-needy-shamli-news-mrt476132257","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में निर्धन परिवारों को भोजन वितरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में निर्धन परिवारों को भोजन वितरण किया
बुधवार को शामली के थानाभावन में अमर उजाला फाउडेंशन और समाजसेवी संगठनों की ओर से युवक को भोजन देते
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। लॉकडाउन के दौरान पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बढ़ाए गए हाथों के साथ कई समाजसेवी संस्थाएं एवं समाजसेवी जुड़ने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में जरूरतमंद परिवारों को रास्ते और घरों में भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के साथ तीन संस्थाओं ने जरूरतमंदों को भोजन खिलाया। अग्रवाल युवा समागम ने कस्बे के मोहल्ला टंकी व अस्पताल कॉलोनी में करीब आधा दर्जन घरों के गरीब लोगों को भोजन वितरित किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी शिवम गोयल ने बताया कि वह हर रोज 20 से 30 पैकेट भोजन तैयार कराते हैं, जिसके बाद वह गरीब लोगों में वह खाना बांटते हैं। लॉकडाउन तक वह इस अभियान को जारी रखेंगे। वहीं, समाजसेवी अनमोल गर्ग भी अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जुड़े। इस दौरान उन्होंने कस्बे के युवाओं के साथ तीन दर्जन से अधिक गरीब परिवारों में घर-घर पहुंचकर खाना वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस समय में गरीब परिवार की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसके अलावा युवा नेता शोभित राणा के नेतृत्व में स्वयंसेवक संघ के दर्जनभर से अधिक युवा भी फल व नाश्ता लेकर राह में चलने वाले लोगों को भोजन करा रहे हैं। उनका कहना है कि दूर-दूर से लोग कस्बे से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना हमारा दायित्व बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।