{"_id":"64849693ce0be3209707576b","slug":"there-is-no-future-in-a-job-of-six-thousand-will-move-forward-after-studying-shamli-news-c-26-1-smrt1056-4202-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: छह हजार की नौकरी में नहीं है भविष्य, पढ़ाई कर बढ़ेंगे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: छह हजार की नौकरी में नहीं है भविष्य, पढ़ाई कर बढ़ेंगे आगे
विज्ञापन
-पंचायत सहायक की नौकरी युवाओं को नहीं आ रही रास, 19 ने दे दिया त्याग पत्र
-युवाओं ने पढ़ाई करने, दूसरी जगह नौकरी लगने तो किसी ने शादी का दिया हवाला
दीपक गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आज के दौर में छह हजार रुपये की नौकरी युवाओं को रास नहीं आ रही है। ऐसी महंगाई में पंचायत सहायक की नौकरी में युवाओं का भविष्य भी नहीं है। ऐसे में युवा अब आगे की पढ़ाई कर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। पंचायत सहायक की नौकरी में वह अपनी रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे, जिससे नौकरी से इस्तीफा देकर अब आगे बढ़ने का मन बनाया है। वहीं कुछ ने शादी होने तो किसी ने दूसरी जगह नौकरी लगने का हवाला दिया। वहीं गांव की राजनीति के चलते नौकरी में अड़चन पैदा करने का मामला भी सामने आया है। अब तक 19 ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया, जिसको स्वीकार कर लिया गया।
प्रदेश सरकार ने गांव में ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पंचायत सहायक पद की भर्ती की थी। इसके लिए उन्हें छह हजार रुपये का वेतन दिया जा रहा था, लेकिन अब महंगाई इतनी बढ़ गई है कि छह हजार रुपये में परिवार का गुजारा तक नहीं हो पा रहा। ऐसे में युवा भी पंचायत सहायक की नौकरी में अपना भविष्य खराब नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में अब युवा अन्य स्थानों पर नौकरी ढूंढने की तलाश में लग गए हैं। युवाओं का कहना है कि यदि वह पंचायत सहायक की नौकरी करते रहे तो उनका भविष्य खराब हो जाएगा। अगर उम्र निकल गई तो फिर दूसरी सरकार में नौकरी भी नहीं मिल पाएगी। ऐसे में उनका भविष्य खराब हो जाएगा। उन्हें आगे जाकर अपना परिवार भी देखना है। बता दें कि दो माह में 19 युवाओं ने अपनी नौकरी से त्याग पत्र दे दिया है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है, जिससे कारण वहां पद रिक्त कर दिया गया।
--
इन्होंने दिया त्याग पत्र
हरड फतेहपुर से सविता ने अन्य स्थान पर नौकरी, उस्मानपुर से अंकुर कुमार ने कार्य करने में सक्षम नहीं, थाना भवन देहात से नवीन कुमार ने पढ़ाई, मुंडेट खादर से स्वाति, आकापुर उर्फ फूसगढ़ से गौरव, पटनी प्रतापुर से राहुल कुमार, करौंदा हाथी से अंकुर कुमार, कासमपुर से आरजू ने पढ़ाई, अंबेहटा से अंकित कुमार, कंप्टीशन पढ़ाई, खानपुर से अंकुर कुमार ने नौकरी नहीं करने, भाज्जू से कुलदीप कुमार ने फौज में नौकरी लगने, पंजीठ से रिजवान अली, मवी हैदरपुर से रजनीश कुमार, डांगरौल से रिया ने शादी होने, लोहरीपुर से गुलशन ने पढ़ाई करने का कारण बताया है। वहीं हिंड की पूजा देवी की मृत्यु हो चुकी है।