फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no arrangement for shelter home to keep stray dogs.

Shamli News: आवारा कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर होम की नहीं व्यवस्था

Fri, 07 Nov 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 07 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for shelter home to keep stray dogs.
शामली। नगरपालिका परिषद शामली की तरफ से आवारा कुत्तों को पकड़कर रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में शेल्टर होम नहीं है। शहर में सड़कों व गलियों लेकर सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं, जो आए दिन लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, बस, रेलवे स्टेशनों और हाईवे से आवारा कुत्तों को हटाया जाए और उन्हें शेल्टर होम में जगह दी जाए। शामली शहर में नगरपालिका की तरफ से अभी शेल्टर होम नहीं है। शेल्टर होम न होने से आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में रेलपार में शेल्टर होम तैयार चालू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पालिका ने पांच दिन पहले टेंडर किया गया है। तीन दिन पहले आवारा कुत्तों का टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 1500 कुत्तों का टीकाकरण और 500 का बधियाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल कुत्तों का बधियाकरण व टीकाकरण किया गया था। एक साल बाद फिर से टीकाकरण शुरू किया गया है।

नागरिकों ने की सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना
शहर के आर्यपुरी निवासी नितिन संगल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सही है। इससे लोगों को आवारा कुत्तों से राहत मिलेगी।
माजरा रोड निवासी संजय गर्ग ने कहा कि आवारा कुत्ते गलियों व सड़कों पर लोगों पर हमला करते हैं। इन्हें शेल्टर होम में रखे जाने की व्यवस्था होती है तो यह बहुत ही सराहनीय कार्य होगा।
शांति नगर निवासी सागर ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्ते झुंड में घूमते रहते हैं। इन्हें शेल्टर होम में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed