फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is excitement in the markets due to Diwali, crowd of customers gathered

Shamli News: दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Sat, 11 Nov 2023 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
There is excitement in the markets due to Diwali, crowd of customers gathered
शामली ​शिव मुर्ति के पास सजवट के समान की खरीदारी करती महिला
शामली। शनिवार को फुटपाथों पर अस्थायी दुकानें सुबह से ही सज गई थीं। इन जगहों पर सामान की खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व घरों की साफ-सफाई भी की गई। धन व ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री माता लक्ष्मी की पूजा को लेकर लोगों ने विशेष रूप से मिट्टी के दीये, मोमबत्ती की खरीदारी की। धन व ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री माता लक्ष्मी की पूजा को लेकर लोगों ने माता लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की भी जमकर खरीददारी की। वहीं बाजारों में लकड़ी और थर्मोकोल से बने रंग बिरंगे घरौंदा व मिट्टी के बर्तन की खरीददारी हुई। बाजारों में सुबह से ही खरीददारी के लिए भीड़ होनी शुरू हो गई थी और शाम तक बाजार में जमकर खरीददारी हुई। खरीददारी से दुकानदारों के भी चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

छोटी दीवाली को लेकर लोगों में रहा उत्साह
शनिवार को छोटी दिवाली को लेकर दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बाजारों में स्थाई और अस्थाई दुकानों पर मां लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा रही। बाजार में 50 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां मौजूद थीं। मिट्टी और प्लास्टर पेरिस से बने गणेश-लक्ष्मी व कुबेर, हनुमान जी की मूर्ति की रही। वहीं सराफा व्यापारी सचिन बंसल ने बताया कि चांदी में मां लक्ष्मी-गणेश व कुबेर की मूर्तियों की खरीद भी सही हुई है। यह मूर्तियां चार हजार से दस हजार रुपये तक खरीदी गई है।
विज्ञापन

मिट्टी के दिए कि हुई अधिक बिक्री

पूर्व से एवं वर्तमान में चाइना से तल्खी के बाद बाजारों में चायनीज झालरों की कमी देखी गई। जबकि इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार भी दीये बेचते हुए दिखाई दिए। दीपावली के त्योहार में दीया और बाती का अलग ही महत्व है। इस वर्ष चायनीज सामान के प्रति लोगों का झुकाव कम दिखा। लोगों ने देसी झालरों व दीये को तवज्जो दी। सौ रुपये सैकड़ा से लेकर तीन चार रुपये पीस तक के दीये बाजार में मौजूद थे। पहले की अपेक्षा इस वर्ष दीये के कारोबार में बढ़ोतरी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगोली की दुकानों पर उमड़ी भीड़

बाजार में रंग-बिरंगी रंगोली व स्टीकर की सजी दुकानों पर बच्चों की अधिक भीड़ देखी गई। अपने मनपसंद सांचे वाली रंगोली, माता लक्ष्मी की चरण पादुका स्टीकर, घर की सजावट के लिए बंधन वाल, मोती की माला, प्लास्टिक के कलश की खरीदारी की।

सूखे मिठाई की रही मांग

शहर के नया बाजार, नेहरू मार्किट, कबाड़ी बाजार समेत अन्य जगहों पर स्थायी और अस्थायी मिठाई की दुकानों पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने मनपसंद मिठाई की खरीददारी की और एक-दूसरे को उपहार दिया। नकली मिठाई से बचते हुए लोगो ने विश्वसनीय और प्रतिष्ठित दुकानों से मिठाइयों की खरीदारी करना अधिक सुरक्षित समझ रहे रहे। दुकानों में सूखे मेवे से तैयार मिठाइयों की मांग सबसे ज्यादा रही। ब्रांडेड कंपनियों के गिफ्ट पैक, बेसन व बूंदी लड्डू की भी खरीदारी हुई।




बाजारों में रही भीड़
शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी और जो वाहन एक बार में बाजार में फंस गया तो वह जल्दी से नहीं निकल पा रहा था। पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगा रखे थे, लेकिन उसके बाद भी वाहनों की आवाजाही बाजारों में नहीं रुक पा रही थी।

शामली शिव  मुर्ति के पास  सजवट के समान की खरीदारी करती महिला

शामली शिव मुर्ति के पास सजवट के समान की खरीदारी करती महिला

शामली शिव  मुर्ति के पास  सजवट के समान की खरीदारी करती महिला

शामली शिव मुर्ति के पास सजवट के समान की खरीदारी करती महिला

शामली शिव  मुर्ति के पास  सजवट के समान की खरीदारी करती महिला

शामली शिव मुर्ति के पास सजवट के समान की खरीदारी करती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed