फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is a possibility of running of Janata Express and Delhi-Haridwar passenger trains

जनता एक्सप्रेस व दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेनों के चलने की संभावना बनी

Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of running of Janata Express and Delhi-Haridwar passenger trains
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कोरोना काल से बंद चल रही जनता एक्सप्रेस व दिल्ली-हरिद्वार ट्रेन के चलने की संभावना बनी है। केंद्रीय रेलवे बोर्ड जल्दी दोनों ट्रेनों के संचालित करने की अनुमति दे सकता है।
विज्ञापन

कोरोना काल मार्च 2020 में शुरू होते ही दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर जनता एक्सप्रेस व दिल्ली-हरिद्वार समेत सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। कोरोना काल खत्म होने के बाद उदयपुर से दिल्ली-हरिद्वार होकर ऋषिकेश तक जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था। इसके अलावा शामली से सुबह सात बजे चलकर शाहदरा तक जाने वाली और सहारनपुर से चलकर शामली होते हुए दिल्ली तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

शाम को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन और सुबह दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन भी शुरू कर दी गई। जनता एक्सप्रेस और दिल्ली-हरिद्वार ट्रेन बंद होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बागपत के सांसद डॉ. सतपाल सिंह से जनता ने दो ट्रेनों के संचालन की मांग की थी। सांसद ने इसके लिए केंद्रीय रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा था। सांसद की सिफारिश पर रेलवे बोर्ड जनता एक्सप्रेस और दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे सकता है। गौरतलब है कि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी भी केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed