फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There are no trains and buses to go to the districts of other states

Shamli News: दूसरे राज्यों के जिलों में जाने को नहीं है कोई ट्रेन और बसें

Mon, 12 Jun 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
There are no trains and buses to go to the districts of other states
शामली। जिला मुख्यालय से दूसरे राज्यों के पड़ोसी जिलों में देर रात आने-जाने के लिए यूपी रोडवेज की बसें और ट्रेनें नहीं होने यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। वह प्राइवेट टैक्सी या अन्य डग्गामार वाहनों से मंजिल की ओर रवाना होते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से दिल्ली, सहारनपुर, पानीपत, करनाल, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि जिलों में आने जाने के लिए रात में रोडवेज बसें न मिलने से यात्री भटकते रहते हैं। रोडवेज बस अड्डे, करनाल और पानीपत जाने के लिए विजय चौक, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जाने के लिए गुरुद्वारा तिराहे पर यात्री भटकते रहते हैं। सहारनपुर जाने के लिए दिल्ली से आने वाली बसों के पर निर्भर रहना पड़ता है। ज्यादातर रोडवेज की बसें बड़ौत आकर रुक जाती हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली बसें बहुत कम आतीं हैं। यूपी रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान के मुताबिक करनाल जाने के लिए शाम छह बजे, मेरठ की शाम सात बजे, मुजफ्फरनगर शाम साढ़े सात बजे, पानीपत 8:30 बजे, सहारनपुर नौ बजे और दिल्ली जाने लिए रात दस बजे के बाद कोई बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शाम को दिल्ली जाने के लिए नहीं है कोई भी ट्रेन
दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर कुल 22 पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेन चलतीं हैं। जिनमें 11 अप और 11 डाउन शामिल हैं। शाम को दिल्ली जाने के लिए शामली से कोई भी ट्रेन चार बजे के बाद नहीं है। दिल्ली के लिए कोई ट्रेन न होने से यात्री परेशान रहते हैं। दिल्ली से रात नौ बजे के बाद शामली के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है। ट्रेन और यूपी रोडवेज की बस न होने से यात्रियों को लोनी और शाहदरा आकर प्राइवेट बस पकड़नी पड़ती है। दिल्ली से एक पैसेंजर ट्रेन 74023 शाम छह बजे कासिमपुर खेड़ी से साढ़े छह बजे दिल्ली चली जातीं हैं।

कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी 74023 पैसेंजर ट्रेन को शामली और सहारनपुर तक संचालित करने की मांग कर चुके हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि दिल्ली से 11 बजे चलकर एक बजे आने वाली पैसेंजर ट्रेन स्थगित कर रखी है। यह पैसेंजर सुबह 4:20 बजे सुबह दिल्ली के लिए चलती है। इस ट्रेन का संचालन बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed