फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There are 1523 Waqf properties in the district, no dispute on any of them

Shamli News: जिले में वक्फ की 1523 संपत्तियां, किसी पर भी विवाद नहीं

Fri, 04 Apr 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
There are 1523 Waqf properties in the district, no dispute on any of them
शामली। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश होने के बाद हर कोई वक्फ की संपत्तियों को लेकर चर्चा कर रहा है। जिले की यदि बात की जाए तो यहां पर 1523 वक्फ की रजिस्टर्ड संपत्तियां हैं, जिनमें सबसे अधिक कैराना तहसील में 632 संपत्तियां है। इनमें 33 शिया जबकि 1490 सुन्नी की संपत्तियां हैं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने बताया कि जिले में किसी भी संपत्ति पर विवाद नहीं है। पूर्व में कुछ विवादों का निस्तारण किया जा चुका है। शामली तहसील में कुल 548, कैराना में 632, ऊन में 343 संपत्तियां हैं।
विज्ञापन

- दो तरह की होती हैं वक्फ संपत्तियां

वक्फ अल औलाद - यह ऐसी संपत्ति होती है जिसे कोई व्यक्ति मुस्लिम समुदाय को दान में देता है। इसका मकसद किसी व्यक्ति या परिवार के कल्याण के लिए होता है।
वक्फ अलल खैर - यह ऐसी संपत्ति होती है जिसका मालिक कोई नहीं होता। इसका मकसद आम जनता के कल्याण के लिए होता है। इस संपत्ति की देखभाल की जिम्मेदारी वक्फ बोर्ड की होती है। वक्फ बोर्ड इस संपत्ति के लिए एक प्रबंधक यानी मुतवल्ली नियुक्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शामली में वक्फ संपत्ति का विवरण
कुल -1523

तहसील शिया सुन्नी कुल

शामली 8 540 548

कैराना 21 611 632

ऊन 4 339 343


- नोट : ब्योरा जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed