{"_id":"64d3e80ffdc424d7230dbbe5","slug":"theft-on-20-tube-wells-of-two-villages-shamli-news-c-26-1-smrt1048-7148-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो गांवों के 20 नलकूपों पर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो गांवों के 20 नलकूपों पर चोरी
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू व कुड़ाना के जंगल में एक ही रात में चोरों ने 20 नलकूपों से कीमती सामान चोरी कर लिया। नलकूपाें पर चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।
गांव खेड़ीकरमू निवासी जितेंद्र की तरफ से शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका नलकूप खेड़ीकरमू के जंगल में बड़ी नहर के पार है। उसके आसपास अन्य कई नलकूप हैं। मंगलवार की सुबह जब वह अपने नलकूप पर पहुंचा तो देखा कि चोरों ने नलकूप की दीवार तोड़कर उसके नलकूप के अलावा विकास, विक्रम, रामपाल, महावीर, चंद्रबली, बिजेंद्र, भोपाल, धीर सिंह, बलवीर और तीन अन्य किसानों के नलकूपों से तार काटकर चोरी कर लिए।
गांव कुड़ाना निवासी किसान अनिल कुमार ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका नलकूप गांव के जंगल में चूनसा मार्ग पर स्थित है। सुबह जब वह खेत गया तो नलकूप में स्टार्टर से बोरिंग तक लगभग तांबे का दस मीटर केबिल काटकर चोरी कर लिया। इसके अलावा हरपाल के नलकूप से पांच फुट केबिल रविंद्र के नलकूप से आठ फुट, राकेश के नलकूप से 15 मीटर, रविंद्र के नलकूप से पांच मीटर, देवेंद्र के नलकूप से दस फुट और राजपाल के नलकूप से दो फुट केबिल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
नलकूपों पर हुई चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की।