फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Theft in the temple is not disclosed, the outpost in-charge fell on

मंदिर में चोरी का खुलासा नहीं होने पर चौकी प्रभारी का तबादला

Sun, 28 Aug 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Theft in the temple is not disclosed, the outpost in-charge fell on
प्राचीन बाला सुंदरी देवी मंदिर से मुकुट व छत्र हुए थे चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। प्राचीन बाला सुंदरी देवी मंदिर से सोने-चांदी के मुकुट व छत्र चोरी की घटना का करीब छह दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। इस पर एसपी ने किलागेट चौकी प्रभारी का तबादला कर दिया है।
बदमाशों ने कस्बे के प्राचीन बाला सुंदरी देवी मंदिर में बीती 22 अगस्त की रात धावा बोल दिया था। उन्होंने ताले तोड़कर मंदिर से चांदी के 45 छत्र, सोने का एक मुकुट, तीन बड़े छत्र व सोने का एक छत्र चोरी कर लिया था। इसके बाद एएसपी ओपी सिंह ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ में जांच की थी। इसके साथ ही घटना के जल्द खुलासे हेतु एसओजी व सर्विलांस समेत आठ टीमों का गठन किया गया था। वहीं, पुलिस ने मंदिर के पुजारी पंडित अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। इसके चलते श्रद्धालुओं में आक्रोश पनप रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने के चलते हलके की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई पवन सैनी का तबादला कर दिया है। उन्हें एसओजी शामली में भेजा गया है। वहीं, कैराना कोतवाली पर तैनात एसआई बंटी कुमार को किलागेट चौकी प्रभारी बनाया है। एसपी ने पुलिस लाइन से उपनरिीक्षक सोहनपाल गिरी को महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कैराना पर तैनाती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed