फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Theaters will not open in the district today

जिले में आज नहीं खुलेंगे सिनेमाघर

Thu, 15 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Theaters will not open in the district today
कैराना में शामली रोड पर बंद पड़ा रामा पैलेस। - फोटो : SHAMLI
शामली/कांधला/कैराना। लॉकडाउन में सात माह से बंद चल रहे सिनेमाघरों को बृहस्पतिवार से खोले जाने की शासन ने अनुमति दे दी है, लेकिन जनपद में अभी सिनेमाघर नहीं खोले जा रहे हैं। किसी भी सिनेमाघर पर न तो तैयारी हुई है और न ही किसी संचालक ने प्रशासन से अनुमति ली है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से सिनेमाघर बंद चल रहे हैं। करीब सात माह बाद अब शासन ने 15 अक्तूबर से सिनेमाघर खोलने की अनुमति दी है। शामली में एक, कैराना में दो, कांधला में एक और जलालाबाद में एक सिनेमाघर है। शासन की अनुमति मिलने के बाद भी जनपद में बृहस्पतिवार से कोई सिनेमाघर नहीं खोला जा रहा है। शामली के विजय सिनेमा के मैनेजर सतीश धीमान ने बताया कि अभी सिनेमा नहीं खोला जा रहा है। अभी दिल्ली में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। उन्होंने एक नवंबर से सिनेमाघर खोले जाने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

कांधला में आनंद सिनेप्लेक्स के संचालक तरुण अग्रवाल ने कहा कि अभी सिनेमाघर चलाने का कोई इरादा नहीं है। महंगी फिल्म और दर्शक कम होने की वजह से अभी खर्च भी नहीं निकल पाएगा। उधर, कैराना में शामली रोड पर स्थित रामा पैलेस और मनीष पैलेस सिनेमाघर है। बुधवार को दोनों सिनेमाघर के बाहर के गेट बंद थे। वहां पर न तो कोई कर्मचारी था और न ही किसी तरह की साफ-सफाई या तैयारी चल रही थी। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि सिनेमाघर संचालक ने उनसे कोई अनुमति नहीं ली है। मनोरंजन कर अधिकारी डीडी यादव ने बताया कि जनपद में पांच सिनेमाघर है। किसी भी संचालक ने सिनेमाघर चलाने की अनुमति नहीं ली है। इसलिए बृहस्पतिवार को जिले में कोई सिनेमाघर नहीं खुल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed