फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The youth who drowned in Yamuna was rescued safely

Shamli News: यमुना में डूबे युवक को सकुशल बाहर निकाल

Wed, 16 Jul 2025 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The youth who drowned in Yamuna was rescued safely
कैराना। मंगलवार शाम पानीपत फैक्ट्री में काम करने वाला 25 वर्षीय सत्यदेव निवासी बरेली अपने साथियों के साथ यमुना नदी में स्नान करने आया था। इस दौरान सत्यदेव यमुना में कांवड़ियों के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग से आगे चला गया और गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों द्वारा शोर मचाने पर यमुना तट पर कांवड़ियों की सुरक्षा में मौजूद पीएसी की फ्लड यूनिट और प्राइवेट गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। इस दौरान पीएसी ने मोटर बोट का भी सहारा लिया। कुछ ही देर बाद पीएसी के गोताखोरों ने सत्यदेव को यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में युवक वापस पानीपत चला गया। पुलिस ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। गोताखोरों ने युवक को समय रहते बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed