फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The youth was shot in a minor altercation

मामूली कहासुनी को लेकर युवक को गोली मारकर किया घायल

Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The youth was shot in a minor altercation
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां में मामूली कहासुनी को लेकर युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शु्क्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे शहर के मोहल्ला चौधरी चरण सिंह कालोनी निवासी 28 वर्षीय आदित्य निर्वाल आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां निवासी अपने दोस्त अनुज के यहां गया था। वहां पर अंकित निवासी मोहल्ला बरखंडी शामली के साथ आदित्य की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया था। इसके बाद अंकित वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद अंकित अपने दो साथियों अक्षय निवासी मुुंडेट व संदीप निवासी बधेव के साथ फिर वहां पहुंचा और आदित्य पर तमंचे से गोली चला दी। पेट में गोली लगने से आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में आदित्य को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को थाना प्रभारी ने बताया कि घायल के भाई अंशुल की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर अंकित, अक्षय व संदीप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed