{"_id":"6a1c805b54880a851006df18","slug":"the-youth-threatened-to-commit-suicide-in-front-of-the-sp-office-shamli-news-c-26-1-smrt1048-166607-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवक ने एसपी कार्यालय के सामने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवक ने एसपी कार्यालय के सामने दी आत्मदाह की धमकी
Mon, 01 Jun 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी कपड़ा विक्रेता आरिफ ने पुलिस पर पिटाई कर हवालात में बंद करने और 16 हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई और चेतावनी दी कि अगर दो दिन में न्याय नहीं मिला तो वह एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होगा। पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ कैराना को सौंपी है।
आरिफ दिल्ली में कपड़ा बेचने का काम करता है। अब वह अपने घर आया हुआ है। आरिफ ने एसपी एनपी सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार को मोहल्ले में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई थी। बाद में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पड़ोस का होने के नाते वह सीएचसी गया था। वहां पर एक पक्ष के दो भाइयों ने पुलिस को सूचना देने का विरोध करते हुए पुलिस की मौजूदगी में उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस उसे थाने ले गई। पीड़ित का आरोप है कि कांधला थाने पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली गलौज कर पिटाई कर हवालात में बंद कर दिया।
आरोप है कि थाने के एक सिपाही ने रात में उसके परिजनों से संपर्क कर उसे छोड़ने की एवज में 20 हजार रुपये मांगे। बाद में 16 हजार रुपये लेकर उसे रात में करीब दो बजे थाने से छोड़ा गया। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि यह मामला जानकारी में आया है। इस मामले की जांच सीओ कैराना हेमंत कुमार को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।