फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The youth injured in the Karnal accident was referred to Meerut.

Shamli News: करनाल हादसे में घायल युवक को मेरठ किया गया रेफर

Fri, 14 Aug 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The youth injured in the Karnal accident was referred to Meerut.
जलालाबाद। हरियाणा के करनाल के इंद्री के पास बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गांव सोंहजनी उमरपुर में दूसरे दिन भी गम का माहौल बना हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान अबरार, खालिद (दोनों सगे भाई) और उनके मौसा फजरू के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंभीर रूप से घायल युवक अरशद को परिजन घर ले आए थे। बृहस्पतिवार को अरशद को मेरठ के अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां उसकी हड्डी की शल्य चिकित्सा होनी है। कुछ परिजन दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को वापस लाने के लिए करनाल गए हैं। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए स्थानीय गण्यमान्य लोग और राजनीतिक नेता घर पर आ रहे हैं। मृतक भाइयों के पिता गुलजार और अन्य परिजनों ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो जवान बेटों की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार गहरे सदमे में है। उन्होंने प्रशासन से बेटों की मौत पर इन्साफ की मांग की है। गांव में दूसरे दिन भी शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed