{"_id":"6240a6296ebc7b616f6b9bd1","slug":"the-youth-and-the-girl-were-caught-by-the-passengers-in-suspicious-condition-and-handed-over-to-the-police-shamli-news-mrt582086499","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती को संदिग्ध हालत में यात्रियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक-युवती को संदिग्ध हालत में यात्रियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
शामली। बस में सवार यात्रियों ने अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती को संदिग्ध हालत में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवती पंजाब के पटियाला जिले की रहने वाली है और युवक झिंझाना क्षेत्र का निवासी है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
रविवार अपराह्न करीब तीन बजे करनाल की तरफ से आ रही बस में एक युवक और युवती आ रहे थे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध देख बस में सवार शामली क्षेत्र के दो यात्रियों ने उनसे पूछताछ की तो दोनों अलग-अलग समुदाय के मिले। यात्रियों ने शामली पहुंचकर युवक व युवती को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक झिंझाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उसने फोन से मामले की जानकारी देकर अपने परिचित गांव बुटराड़ा निवासी एक व्यक्ति को कोतवाली बुला लिया।
इसी दौरान भाजपा नेता विवेक प्रेमी, घनश्याम पारचा और बजरंग दल के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए युवक पर युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ लाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक व उसके परिचित दोनों को हिरासत में ले लिया और युवती के बारे में उसके परिजनों को फोन पर जानकारी दी। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के जिला पटियाला के थाना नावा क्षेत्र के एक गांव की निवासी बताते हुए अपनी उम्र करीब 20 साल बताई। युवती ने बताया कि युवक वहां पर वेल्डिंग का काम करता है। करीब छह माह पहले वह उसके संपर्क में आया था। एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि युवती के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।