फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young man took the teenager to a hotel and raped her

Shamli News: होटल में ले जाकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Thu, 18 Jul 2024 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
The young man took the teenager to a hotel and raped her
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक होटल में बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। एक माह की गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। किशोरी की मां ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अमरोहा निवासी अंबर उल्ला करीब एक माह पहले उसकी 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में सहारनपुर तिराहा के निकट एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को धमकी दे डाली, जिसके चलते उसने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। एक माह बाद जब किशोरी की तबीयत खराब हुई तो परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
इस तरह से युवक के संपर्क में आई किशोरी
पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक के पिता शामली में काम करते हैं। युवक का अपने पिता के पास आना-जाना रहता था। कुछ समय पहले किशोरी की बड़ी बहन की तबीयत खराब होने पर वह किसी निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक से किशोरी का संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। करीब एक माह पहले युवक किशोरी को बहला फुसलाकर होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed