फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The young man running was crushed by the truck

दौड़ लगा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

Wed, 09 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The young man running was crushed by the truck
शामली : झिंझाना क्षेत्र के गांव रज्जाक नगर निवासी अंकित का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
दौड़ लगा रहे युवक को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार सुबह दौड़ लगा रहे युवक को तेज गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगों को लेकर हाईवे जाम कर घंटों तक हंगामा किया। पुलिस की सख्ती के बाद ग्रामीणों ने एक साइड का जाम खोल दिया, लेकिन शव नहीं उठने दिया। एडीएम, एएसपी, एसडीएम और सीओ ने आर्थिक सहायता, खेल मैदान के लिए भूमि पट्टा समेत अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
गांव रज्जाक नगर निवासी करीब अंकित (21) पुत्र बंशीराम बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर दौड़ लगा रहा था। जब वह शामली की ओर जाने वाली साइड पर अगड़ीपुर रजवाहे के पास पहुंचा तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एक ओर का हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही झिंझाना पुलिस, एसडीएम ऊन विशु राजा, लेखपाल सूरज मिश्रा मौके पर पहुंचे गए। लोगों ने मृतक आश्रित परिजनों की आर्थिक मदद करने और गांव में खेल का मैदान बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर कश्यप समाज के नगर अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप, विजेंद्र कुमार कश्यप, सतीश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, भाजपा जिला मंत्री दिनकर कश्यप और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ भी मौके पर पहुंच गए। कैराना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।लेकिन लोग डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग के साथ मौके पर ही आर्थिक मदद धनराशि का चेक देने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एडीएम संतोष कुमार सिंह और एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। एडीएम ने सात दिन में जिला प्रशासन की ओर से पांच लाख रुपये देने और खेल के मैदान के लिए एक पट्टा आवंटित करने तथा मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से 50 लाख रुपये की संस्तुति करने व परिवार में एक लड़की की शादी में अनुदान दिलाने के आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब 12:30 बजे लोगों ने जाम खोला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दूसरी साइड भी कई बार बंद करने का प्रयास किया जिस पर पुलिस को लाठियां फटकार कर सख्ती दिखानी पड़ी।

हरियाणा पुलिस में हो चुका था चयन
अंकित के पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक अंकित का हरियाणा पुलिस में चयन हो चुका था। वह दौड़ लगाने का अभ्यास कर रहा था। इसी अभ्यास के दौरान ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई ।

शामली : झिंझाना में युवक की मौत के बाद घटना की जानकारी लेते एडीएम संतोष कुमार सिंह और एएसपी ओपी सिं

शामली : झिंझाना में युवक की मौत के बाद घटना की जानकारी लेते एडीएम संतोष कुमार सिंह और एएसपी ओपी सिं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed