{"_id":"57683e6d4f1c1b9a74b485d0","slug":"the-woman-gave-birth-on-the-roadside","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Negligence
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गर्भवती महिला को उपचार न मिलने के कारण उसने सड़क किनारे ही नवजात को जन्म दिया। कांधला कस्बा में 15 दिन के भीतर यह दूसरा मामला है।
कस्बा कांधला के कैराना रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रसव विभाग अपने चिकित्सकों के रवैये के कारण चर्चाओं में है। 15 दिन पूर्व कस्बे के इदरीश बेग विहार कालोनी निवासी गर्भवती महिला को महिला चिकित्सक ने खून की कमी बताते हुए अस्पताल में भर्ती नहीं किया था, जिस कारण महिला ने स़ड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया था।
सोमवार को मोहल्ला ईदरीश बेग बिहार कालोनी में रहने वाले दंगा पीड़ित जनपद मुजफ्फरनगर के फुगाना निवासी गर्भवती गुलशाना पत्नी हनीफ सीएचसी पर पहुंची। परिवार के लोगो के अनुसार महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद भर्ती कराया गया। आरोप है कि प्रसव केंद्र पर मौजूद महिला चिकित्सक ने औपचारिक जांच करने के पश्चात प्रसव का तीन दिन का समय बताते हुए स्वास्थ्य केंद्र से टरका दिया। महिला के परिजन उसे लेकर पूर्वी यमुना छोटी नहर पटरी पर स्थित अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर लेकर पहुंचे तो उसको प्रसव पीड़ा सताने लगी।
इससे पहले की परिजन उसे चिकित्सालय में ले जाते महिला ने सड़क किनारे नवजात को जन्म दे दिया। इस दौरान काफी लोग भी मौके पर जमा हो गए। पूरा मामला जानने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कारगुजारी की आलोचना की।
विज्ञापन
उन्हें जानकारी मिली है कि महिला को अस्पताल में भर्ती ही नहीं कराया गया। फिर भी वह मामले की जांच कराने के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को कांधला भेजेंगी। - डाॅ. विनीता अग्निहोत्री, सीएमओ