{"_id":"586bf0364f1c1b0252159a57","slug":"the-winner-in-400m-arti","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मीटर दौड़ में आरती बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मीटर दौड़ में आरती बनी विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एसएन देव डिग्री कॉलेज सिक्का में वार्षिक दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन डॉ. नरेंद्र कुमार ने मशाल जलाकर किया। पहले दिन दौड़, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में जीतना उतना महत्व नहीं रखता जितना प्रतिभाग करना। उन्होंने सभी बच्चों को भविष्य में पढ़ाई के साथ साथ खेलों की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दौड़ प्रतियोगिता से किया गया।
जिसमें बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में विशाल ने प्रथम, अजीत ने द्वितीय और ऋषभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा आरती पुंडीर ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय स्थान, क्षमता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में आकांक्षा प्रथम, अनुराधा द्वितीय और नीरज तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालक वर्ग में सलमान प्रथम, विजय द्वितीय और हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम दिवस के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को कॉलेज के निदेशक डॉ. अरविंद गुप्ता व लोकेंद्र राणा और अमित कुमार ने पदक देकर सम्मानित किया। प्राचार्य मुकेश भारद्वाज ने सभी का आभार प्रकट किया। मौके पर खेल प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार, निशा, वीरेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, नितिन वत्स, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।