{"_id":"5fda592f8ebc3e3d4574fc95","slug":"the-whole-city-got-hit-by-sugarcane-jam-shamli-news-mrt5159562162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गन्ने के जाम का नही है कोई समाधान- - शामली में तीसरे दिन भी लगा गन्ने के वाहनों का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गन्ने के जाम का नही है कोई समाधान- - शामली में तीसरे दिन भी लगा गन्ने के वाहनों का जाम
विज्ञापन
शामली एमएसके रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
गन्ने के जाम से जकड़ा पूरा शहर
शामली। तीसरे दिन भी गन्ने के जाम से शहर को मुक्ति नहीं मिली। जाम लगने से शहर के मुख्य बाजारों के दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। चीनी मिल के अफसरों का कहना है कि शाम के समय मिल में गन्ने की ज्यादा आपूर्ति होने से जाम लग रहा है। चीनी मिल में कोई भी खराबी नहीं है।
बुधवार को दोपहर से गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें मिल रोड, नगर पालिका रोड, अग्रसेन पार्क शिवचौक तक लग गई। दोपहर बाद शहर के कोतवाली- अस्पताल रोड, हनुमान रोड, वीवीइंटर कालेज रोड से आगे तक गन्ने के वाहनों की लाइनें लग जाने से दूसरे छोटे वाहनों का निकलना कठिन हो गया। वहीं आम नागरिकों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। जाम लगने से शहर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शहर के कोतवाली रोड, अस्पताल रोड, मिल रोड, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, शिवचौक, धीमानपुरा रोड, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कॉलेज रोड पर जाम लगने ने व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। हालांकि शामली चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा के मुताबिक शामली चीनी मिल अच्छी चल रही है। शहर में शाम के समय ज्यादा गन्ने के वाहन आने से जाम लगता है।
ऐसे में खत्म हो जाएगा कारोबार
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग का कहना है यदि जल्द ही शहर को जाम से मुक्ति नही मिली तो वह गन्ने के जाम से संबंधित समस्याओं को लेकर डीएम शामली जसजीत कौर और एसपी को अवगत कराएंगे। उनका कहना है कि शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिली तो शहर के दुकानदारों को कारोबार खत्म हो जाएगा। उधर, यातायात अधीक्षक टीएसई भंवर सिंह ने बताया कि शहर के गन्ना जाम की चीनी मिल सही जानकारी नही दे रहे हैं। पूरे दिन गन्ने का जाम लगा रहता है।