फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The wheel of a bicycle parked on SP's stand is spinning fast: Suresh Rana

सपा की स्टैंड पर खड़ी साइकिल का तेजी से घूम रहा पहिया: सुरेश राणा

Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The wheel of a bicycle parked on SP's stand is spinning fast: Suresh Rana
थानाभवन क्षेत्र के गंगा यमुना संगम गंदेवड़ा घाट पर निर्माण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल? - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की साइकिल का पहिया बड़ी तेजी से दौड़ रहा है, लेकिन साइकिल स्टैंड पर खड़ी है। स्टैंड पर खड़ी साइकिल कभी चला नहीं करती। शनिवार को गंगा-यमुना गंदेवड़ा में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने घाट पर पहुंचकर घाट पर सिंचाई विभाग की ढाई करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और पर्यटन विभाग की 99 लाख की परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगीराज में देशभर में उत्तर प्रदेश नंबर एक के पायदान पर पहुंच गया है। योगीराज में कानून व्यवस्था की बात हो, सड़क के निर्माण की बात हो, लोगों के हित की योजनाओं की बात हो, प्रदेश सरकार ने जनहित ध्यान में रखते हुए काम किया है। पहले की सरकारों में जहां बहन-बेटियों का सड़क पर निकलना मुश्किल होता था। अब महिलाएं बेखौफ होकर कहीं भी आ-जा सकती हैं। पहले की सरकारों में केवल जनता को लूटने का काम किया जाता था। जिससे प्रदेश में गुंडाराज कायम था, लेकिन भाजपा की सरकार ने प्रदेश में कानून का राज कायम किया। 2017 की तर्ज पर भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गंगा यमुना क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। हरिद्वार और प्रयागराज के बाद केवल थानाभवन में गंगा यमुना का संगम हो रहा है। योगी सरकार ने इसे पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने का काम किया है। यह भविष्य में छोटा हरिद्वार बनकर उभरेगा। समारोह में भाजपा एमएलसी व पूर्व प्रधानमंत्री वीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। कहा कि थानाभवन विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। जनपदभर में जिस तरह से हाईवे और सड़कों का जाल बिछा है, वह वास्तव में काबिले तारीफ है। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पंवार मादलपुर ने किया। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेद्र तोमर, भूपेंद्र चौधरी, ऋषिपाल फौजी, अमरीश पाल, राकेश राणा, अजय पंवार, विनोद मलिक, शिवकुमार गुप्ता, मनोज राणा, आदेश प्रधान, जयपाल प्रधान, सोमपाल सिंह, उत्तम प्रधान, बिट्टू फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed