{"_id":"58a1f9444f1c1b5833d85000","slug":"the-wedding-ceremony-takes-current-juvenile-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में किशोर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में किशोर की करंट लगने से मौत
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। गांव मसावी निवासी महताब के भाई की पुत्री के निकाह चल रहा था। इसी समय कुछ बच्चे खेलते हुए छत पर चढ़ गए। छत के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है।
महताब का 14 वर्षीय पुत्र सादाब बच्चों को छत से उतारने लगा। जैसे ही वह छत पर चढ़ा तो तारों की चपेट में आ गया और बुरी से झुलस गया। सादाब को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादाब की मौत की खबर जब परिजनों तक पहुंची तो शादी समारोह में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
ट्रेन से पैर फिसलने पर युवक की मौत
थानाभवन। रेलवे स्टेशन से चाय लेकर ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सोमवार को घटना के समय कुछ लोगों ने बताया कि ट्रेन में चढ़ते समय युवक के एक हाथ में चाय की केतली थी जबकि दूसरे हाथ में चाय पीने वाले गिलास। जैसे ही युवक ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया तो अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे युवक ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही कटकर मौत हो गई। युवक के कपड़ों से निकले कागजों के आधार पर युवक की शिनाख्त शामली के रेलपार निवासी मोदी पुत्र विक्रम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।