फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The weather will deteriorate again, the possibility of rain with strong wind

फिर बिगड़ेगा मौसम, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The weather will deteriorate again, the possibility of rain with strong wind
शामली। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय होने के बाद मौसम बिगड़ने के आसार बन गए हैं। शुक्रवार को पूरे दिन कभी धूप और कभी बादल छाए रहे। 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलती रही। पल पल बदल रहे मौसम से दिन का 23 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे दिन और रात का तापमान लुढ़केगा।
विज्ञापन

दो दिन की बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिगी और रात के तापमान एक डिग्री पारा लुढ़क गया। शुक्रवार को दिन निकलते ही धूप निकली, लेकिन दोपहर में बादल छा गए। पूरे दिन मौसम मिश्रित होने और तेज हवा चलने से बारिश होने की संभावना बनी रही। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश होगी। दिन का तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा। सोमवार को मौसम मिश्रित रहेगा। रविवार से अगले शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed