{"_id":"67bb6f0496dd328fc5069807","slug":"the-weather-improved-the-sun-came-out-during-the-day-the-temperature-dropped-by-one-degree-shamli-news-c-26-1-sal1002-137456-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मौसम में आया सुधार, दिन में निकली धूप, तापमान एक डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मौसम में आया सुधार, दिन में निकली धूप, तापमान एक डिग्री गिरा
Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में सुधार आया है। सुबह से ही दिनभर धूप निकली रही। हालांकि ठंडी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
दो दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से कभी बादल तो कभी धूप निकल रही थी। इसके चलते मौसम मिश्रित बना हुआ था। रात में हल्का कोहरा छाया रहने के बाद रविवार सुबह को मौसम साफ हुआ और धूप निकली। दिनभर धूप निकलने के साथ ही ठंडी हवा चलती रही। हवा चलने से मौसम में ठंडा बनी रही। दुपहिया वाहनों पर लोग ठंडी हवा से बचाव के लिए ऊन व गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 11 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने और रात में ठंड बनी रहने के आसार हैं।