{"_id":"688a66b5ba1db3ceca09d4eb","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-drizzling-rain-the-sun-came-out-in-the-afternoon-shamli-news-c-26-1-smrt1048-146701-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दोपहर में निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दोपहर में निकली धूप
विज्ञापन
शामली। जिले में दो घंटे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश चलती रही। दोपहर तक बादल छाये रहने से मौसम सुहाना रहा। दोपहर में फिर धूप निकलने से लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। पिछले दो दिन में जिले में 52 एमएम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
मौसम में बदलाव आने पर तीन दिन से जिले में बारिश हो रही है। सोमवार को हल्की बारिश हुई थी। मंगलवार को सुबह एक घंटे से ज्यादा देर तक झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। देर रात दो बजे फिर एक घंटा हल्की बारिश हुई। बुधवार सुबह को आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद नौ बजे फिर से बारिश शुरू हुई। करीब दो घंटे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। इसके बाद दोपहर में तेज धूप निकली। धूप के साथ मौसम में उमस बनने से लोग गर्मी में परेशान रहे। दोपहर बाद धूप के साथ बीच-बीच में हल्के बादल छाये रहे। पूर्वी यमुना नहर लोअर खंड के सहायक अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में 28 एमएम बारिश हुई थी। रात में 16 एमएम और बुधवार सुबह आठ एमएम बारिश हुई। इस तरह से दो दिन में 52 एमएम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर के अधिकतर जिलों में बारिश होने के आसार हैं।