फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The victim himself came forward, said, he had consumed sulfas

Shamli News: पीड़ित खुद आया आगे, बोला, उसने सल्फास का कर लिया था सेवन

Sun, 20 Aug 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The victim himself came forward, said, he had consumed sulfas
जलालाबाद। धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध शिकायकर्ता द्वारा शुक्रवार को जहरीला पदार्थ का सेवन करने के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। पीड़ित मीडियाकर्मियों के सामने आया। कहा कि उसने सुनवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर सल्फास का सेवन कर लिया था। हालांकि शुक्रवार को परिजनों ने जहरीले पदार्थ के सेवन से इनकार किया था। उधर, पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद के ग्राम चन्देनामाल निवासी सोनू पुत्र कंवरपाल ने विगत दिनों पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों पर उसके नाम पर फर्जी तरीके से लोन के चार लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था, जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। चार दिन पूर्व ही पंजाब नेशनल बैंक के उच्चाधिकारियों ने भी शाखा में पहुंचकर पीड़ित व बैंक कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे। उसी वक्त पीड़ित ने बैंक अधिकारियों को कार्रवाई न होने पर आत्म हत्या की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन

इसी मामले मे शुक्रवार को सीओ के यहां भी पीड़ित सोनू के बयान होने थे इसके लिए पीड़ित अपने भाई जसबीर के साथ सीओ आफिस गया था, परन्तु वहां पर आरोपी युवक पहले से बैठे थे। इन्हें देखकर सोनू वहां से बिना बयान दर्ज कराए ही कमिश्नर से शिकायत की बात कहते हुए चल दिया। रास्ते में अचानक ही सोनू की तबीयत खराब हो गई, जिसे ननौता के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया था कि जहीला पदार्थ खाने की बात गलत है। अब पीड़ित सोनू ने कहा कि सुनवाई नहीं होने के कारण उसने सल्फास का सेवन किया था। मामले की शिकायत वह कमिश्नर और डीएम से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed