{"_id":"62ab54a44d073c2fdf115055","slug":"the-victim-family-has-demanded-action-against-the-accused-in-case-of-being-beaten-up-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, परिजनों ने एसएसपी से लगाई गुहार, पुलिस को दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, परिजनों ने एसएसपी से लगाई गुहार, पुलिस को दिए सख्त निर्देश
Thu, 16 Jun 2022 09:36 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Jun 2022 09:36 PM IST
सार
युवक को बंधक बनाकर पीटने के मामले में एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई गई। वहीं एसएसपी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
युवक की पिटाई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में बाइक की साइड लगने की रंजिश में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित युवक ने परिजनों के साथ पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गांव मन्ना माजरा निवासी आजम ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचा और एसएसपी सुकीर्ति माधव को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 11 जून की शाम करीब चार बजे वह बाइक से कैराना के बाजार में आया हुआ था। तभी बाइक की साइड ग्राम मंसूरा थाना झिंझाना निवासी युवक को लग गई। उसने युवक से गलती की माफी मांग ली थी। 12 जून की रात उसके मोबाइल नंबर पर गांव जहानपुरा निवासी एक अन्य युवक ने फोन कर उससे गांव मंसूरा तक चलने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे वह युवक उसके घर आ गया और मंसूरा में अपनी रिश्तेदारी में चलने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
अपनी बाइक पर उसे गांव मंसूरा में एक खेत पर ले गया। आजम ने बताया कि वहां पर गोगवान निवासी कुछ युवक मिले। जिन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उसकी सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उसे शाम छह बजे पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच
एक आरोपी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर मारपीट की तीन वीडियो वायरल कर दी। तब उसने अपने परिवार को सारी बात बताई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा