फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The two-hour rain increased tension

दो घंटे की बारिश ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 27 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 27 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
The two-hour rain increased tension
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। तीन दिन से भीषण गर्मी पड़ने के बाद मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। दोपहर 12 से दो बजे तक 95 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया और आवागमन भी प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से मौसम में उमस बनी हुई थी। हवा भी नहीं चल रही थी। दोपहर में मौसम ने करवट बदली और दोपहर करीब 12 बजे आसमान में काली घटा छा गई। फिर हल्की हवा चलने के बाद झमाझम बरसात शुरू हो गई। करीब दो बजे तक जमकर पानी बरसा। इस कारण कई दिन से पड़ रही गर्मी से निजात मिल गई।
विज्ञापन


वहीं, धान उत्पादक किसानों के चेहरे भी बरसात से खिल उठे। सिंचाई विभाग पूर्वी यमुना नहर के जिलेदार अंबुज कुमार के मुताबिक मंगलवार दोपहर हुई बरसात में 95 मिलीमीटर पानी बरसना दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव ने बंद कर दिए रास्ते 

मंगलवार दोपहर हुई बरसात ने शहर के नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सभी नाले उफान पर आ गए और सड़कों पर पानी भर गया। शहर के नाला पटरी, आर्य पुरी, वीवी इंटर कॉलेज के सामने, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, भिक्की मोड़ धीमानपुरा, हनुमान रोड, मिल रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। इन इलाकों से दुपहिया वाहनों का निकलना भी दुश्वार हो गया। बहुत से वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए। वहीं, पैदल आवागमन तो पूरी तरह बंद रहा। बाद में जब नालों का फ्लो सही हुआ और पानी आगे निकला, तब जाकर सड़कों का पानी भी हट सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed