{"_id":"5d5703928ebc3e89bf3dac04","slug":"the-tricolor-waved-gracefully-in-government-offices-shamli-news-mrt4385069160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
शामली में स्वतंत्रता दिवस पर मार्च फास्ट निकालते एनसीसी की छात्र
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के सरकारी कार्यालयों में देश की आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया। कलक्ट्रेट पर डीएम ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
डीएम अखिलेश सिंह ने सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को बालिका सुरक्षा के लिए सभी को बेटा और बेटी में एक समान भाव रखने की शपथ दिलाई। सरती देवी राजाराम पब्लिक और देवी उमरा कोर वैदिक इंटर कालेज बनत की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में बनत निवासी शहीद प्रदीप के पिता जगदीश प्रजापति, शामली रेलपार से शहीद अमित के पिता सोहनपाल कोरी और किवाना से शहीद सतेंद्र के पिता मुनीराम का विशेष सम्मान किया गया। इसके अलावा डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने दायित्वों का पारदर्शिता के साथ निर्वहन करते हुए सैनिकों और उनके परिवारों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। इसके बाद छात्राओं द्वारा डीएम अखिलेश सिंह, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह आदि अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा गया।
पुलिस लाइन में एसपी अजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस कार्यालय में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। आदर्श मंडी थाने पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह राठौर ने किया। सीएचसी शामली पर चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा ने, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ संजय भटनागर ने ध्वजारोहण किया। फव्वारा चौक पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में 93 वर्षीय अमीचंद जैन ने ध्वजारोहण किया। सभासद आशुतोष पंवार, राकेश अरोरा, रामपाल गोयल, अचल जैन, नवीन जैन, बॉबी जैन, राजकुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगरपालिका शामली में चेयरपर्सन अंजना बंसल ने ध्वजारोहण किया। करनाल रोड पर आवासीय वृद्धाश्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जगपाल शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, कोमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत बनत कार्यालय पर चेयरमैन राजीव राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। अखिल भारतीय योगी उपाध्याय सेवा समति के खेड़ीकरमू कार्यालय पर अध्यक्ष बाबूराम उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। राकेश उपाध्याय, श्रवण कुमार, धर्मवीर, भानू प्रताप, जनेश्वर, राजपाल, धर्मपाल, विनोद, सतेंद्र आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष संतोष देवी ने ध्वजारोहण किया। बालिका सुरक्षा के संबंध में शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी मुकेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य देशराज समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।