{"_id":"6920c06b2ec5166f3b053d01","slug":"the-train-arrived-late-leaving-passengers-distressed-shamli-news-c-26-1-smrt1047-154029-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रेन देरी से पहुंची, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रेन देरी से पहुंची, यात्री रहे परेशान
Sat, 22 Nov 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार देर रात तीन घंटे 37 मिनट की देरी से शामली रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन की देरी से सुबह हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उदयपुर सिटी से चलकर यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 4:53 बजे शामली पहुंचने का निर्धारित समय रखती है। लेकिन सोमवार को यह ट्रेन अपने समय से तीन घंटे 37 मिनट लेट होकर सुबह 8:30 बजे शामली स्टेशन पहुंची।
ट्रेन के लेट होने से कनेक्टिविटी बिगड़ गई। यात्रियों को सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना होने वाली ट्रेन पकड़ने में दिक्कत आई। कई यात्री समय पर दूसरी ट्रेन या बस सेवा नहीं मिलने से स्टेशन पर ही फंसे रहे।