फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The track will Ckack Yamuna Canal

चकाचक होगी यमुना नहर की पटरी

Mon, 26 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 26 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The track will Ckack Yamuna Canal
Cleaning campaign - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला मुख्यालय जाने के लिए करमूखेड़ी पुल से लेकर गांव भैैैसवाल तक पूर्वी यमुना नहर की दोनों  पटरियां चकाचक और मिनी बाइपास  के रूप में नजर आएंगी। नहर की पटरी को 3.75 मीटर चौड़ा एवं पक्का करने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा जेेसीबी        लगाकर चौड़ीकरण का काम शुरू दिया है। जिला मुख्यालय से कलक्ट्रेट, विकास भवन सहित अन्य विभागीय कार्यालयों से लेकर प्रस्तावित आवासाें तक दो सेतु बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर के किनारे ग्राम मुंडेट के जंगल में जिला   अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, खेल स्टेडियम, बिजलीघर, गोहरनी गांव के जंगल में कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, जिला जज न्यायालय, उनके आवास, भैैसवाल के जंगल में एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, जिला जेल एवं बधेव के जंगल में डीएम-एसपी समेत जिलास्तरीय अधिकारियों के आवास प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


पूर्वी यमुना किनारे करमूखेडी पुल के पास पूर्वी यमुना नहर खंड कार्यालय एवं वन विभाग का कार्यालय कार्यरत है। पिछले दस माह से कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, बिजलीघर एवं जिला अस्पताल एंव जिला स्तरीय अधिकारियों के आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पूर्व  म़ुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण  द्वारा  करमूखेडी  से लेकर बधेव पूर्वी यमुना पुल    तक नहर पटरी 3.75 मीटर पक्की चौड़ाई पहले कराई जा चुकी है। लेकिन बधेव नहर पुल मुडेट     सीमा से लेकर जिला मुख्यालय,  गोहरनी और भैसवाल तक नहर पटरी कच्ची और ऊबड़खाबड़ है।  अब दूसरी साइड पर चौड़ीकरण का काम चलेगा। 


बता दें कि इस काम के लिए शासन से 44 करोड़ का बजट तय हुआ। पहली किश्त के रूप में 10 करोड़ रिलीज किए गए। मगर काम अधर में था। डीएम सुजीत कुमार        ने यह काम तेज गति से करने की चेतावनी दी थी। अब यह काम गति पकड़ेगा। पूर्वी यमुना नहर के सहायक अभियंता त्रिलोक चंद ने बताया कि पहले चरण में नहर की पटरी की सफाई कराकर डोला बांधकर चौड़ा किया जाएगा।        बाद में 3.75 मीटर चौड़ी तारकोल की सड़क बनेगी। मार्च 2018         तक यह प्रोजेक्ट पूरा करने के  प्रयास किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed